हंसलपुर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट का दौरा किया और मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल E-Vitara को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज से दुनिया में मेड इन इंडिया लिखी ईवी चलेगी। उन्होंने इसे मेक इन इंडिया से मेक फॉर द वर्ल्ड की शुरुआत बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि मारुति सुजुकी अब EV एक्सपोर्ट शुरू कर रही है और आने वाले समय में सैकड़ों गाड़ियां विदेशों की सड़कों पर दौड़ेंगी जिन पर ‘मेड इन इंडिया’ लिखा होगा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को भारत-जापान दोस्ती का नया आयाम बताया और कहा कि अगले सप्ताह वे जापान यात्रा पर जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने गणेश उत्सव के मौके पर कहा कि यह दिन भारत की मेक इन इंडिया यात्रा में नया अध्याय जोड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत केवल EV सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने बताया कि भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब 100 देशों को एक्सपोर्ट की जाएंगी। इसके साथ ही हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है। उन्होंने सभी देशवासियों, जापान और सुजुकी कंपनी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 2012 में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति और प्रतिभा का बड़ा पूल है, जो हर निवेशक के लिए विन-विन स्थिति बनाता है।
Made in India electric vehicles are now driving onto the global stage. It reflects our nation's growing strength in green mobility. Addressing a programme in Hansalpur, Gujarat. https://t.co/sZZ7ZCSys1
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2025
मारुति E-Vitara की खासियतें
- दो बैटरी पैक विकल्प – 49kWh और 61kWh
- फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से अधिक रेंज
- प्रोडक्शन फरवरी 2025 से गुजरात प्लांट में शुरू
- अनुमानित कीमत:
- बेस मॉडल (49kWh) – ₹20 लाख (एक्स-शोरूम)
- हाई-पावर मॉडल (61kWh) – ₹25 लाख (एक्स-शोरूम)
- AWD वर्जन – ₹30 लाख (एक्स-शोरूम)
- मुकाबला: MG ZS EV, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV, महिंद्रा BE05 से
