नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
सुशीला कार्की, जो नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं, को नेपाल में राजनीतिक स्थिरता लाने के लिए अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। भारत ने उनकी नियुक्ति पर अपनी खुशी जाहिर की है और नेपाल के साथ अपने मजबूत संबंधों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
नेपालको अन्तरिम सरकारको प्रधानमन्त्रीको रूपमा पदभार ग्रहण गर्नुभएकोमा सम्माननीय श्रीमती सुशीला कार्कीज्यूलाई हार्दिक शुभकामना। नेपालका दाजुभाइ तथा दिदीबहिनीहरूको शान्ति, प्रगति र समृद्धिप्रति भारत पूर्ण रूपमा प्रतिबद्ध छ।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
I extend my best wishes to Right Hon. Mrs. Sushila Karki on assuming office as the Prime Minister of the Interim Government of Nepal. India remains firmly committed to the peace, progress and prosperity of the people of Nepal.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
