प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना, घाना से होगी दौरे की शुरुआत

इसके बाद 3 और 4 जुलाई को प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचेंगे। इस यात्रा को ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि आज से 180 वर्ष पहले भारतीय नागरिक पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे।

PM Modi Embarks on Five-Nation Tour, Ghana Marks First Stop
PM Modi Embarks on Five-Nation Tour, Ghana Marks First Stop

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 जुलाई से 9 जुलाई तक की पांच देशों की राजनयिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्रा की शुरुआत घाना से होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी 2 और 3 जुलाई को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा के निमंत्रण पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसके बाद 3 और 4 जुलाई को प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचेंगे। इस यात्रा को ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि आज से 180 वर्ष पहले भारतीय नागरिक पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को और मजबूत करने का अवसर होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale