प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं।

PM Modi Deeply Saddened by Demise of Legendary Actress B. Saroja Devi
PM Modi Deeply Saddened by Demise of Legendary Actress B. Saroja Devi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती, प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति के एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। बी. सरोजा देवी ने अपनी विविध भूमिकाओं द्वारा कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर बनी फिल्मों में उनके अभिनय से उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। अपने विविधतापूर्ण भूमिकाओं से उन्होंने कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। विभिन्न भाषाओं और विषयों पर बनी फिल्मों में किये अभिनय से उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale