रायपुर भीषण सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों से गहरा दु:ख हुआ।

PM Modi Condoles Loss of Lives in Raipur Accident, Announces ₹2 Lakh Relief
PM Modi Condoles Loss of Lives in Raipur Accident, Announces ₹2 Lakh Relief

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों से गहरा दु:ख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale