प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 11 राज्यों में 682 करोड़ की लागत से बनेंगे इंटीग्रेटेड एक्वापार्क

मत्स्यपालन विभाग मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत 682.60 करोड़ रुपए की कुल लागत से कुल 11 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क के विकास हेतु विभिन्न राज्य सरकारों के प्रस्तावों को मंज़ूरी प्रदान की है।

PM Matsya Sampada Yojana to Fund ₹682 Crore Integrated Aquaparks Across 11 States
PM Matsya Sampada Yojana to Fund ₹682 Crore Integrated Aquaparks Across 11 States

मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य अंतिम कार्यान्वयन एजेंसियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर, प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत अब तक 9,189.79 करोड़ रुपए के  केंद्रीय शेयर के साथ 21,274.16 करोड़ रुपए के मात्स्यिकी विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी है। PMMSY के अंतर्गत विगत पाँच वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान स्वीकृत परियोजनाओं का राज्यवार विवरण अनुबंध-I में दिया गया है।

इंटीग्रेटेड एक्वापार्क, विविध मात्स्यिकी गतिविधियों के केंद्र के रूप में काम करते हैं और  मत्स्य बीज, चारा (फीड़) और मत्स्यपालन सहायता से लेकर प्रसंस्करण, कोल्ड चैन और बाज़ार पहुँच तक, एंड टु एंड  इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करके जलीय कृषि मूल्य शृंखला को मज़बूत करते हैं। ये क्लस्टर-आधारित दक्षता को सक्षम बनाते हैं, पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान को कम करते हैं और मूल्यवर्धन एवं संगठित मारकेटिंग के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करते हैं। मत्स्यपालन विभाग मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत 682.60 करोड़ रुपए की कुल लागत से कुल 11 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क  के विकास हेतु विभिन्न राज्य सरकारों के प्रस्तावों को मंज़ूरी प्रदान की है। PMMSY के अंतर्गत स्वीकृत इंटीग्रेटेड एक्वापार्क  का राज्यवार विवरण अनुबंध-II में दिया गया है।

अनुबंधI

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुमोदित संचयी निवेश का राज्यवार विवरण

(रुपए लाख में)

क्रम सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल परियोजना लागतस्वीकृत केंद्रीय शेयरजारी केंद्रीय निधि
(i)(ii)(iii)(iv)(v)
1अंडमान और निकोबार5822.103095.531196.70
2आंध्र प्रदेश240552.6756331.0843013.68
3अरुणाचल प्रदेश20028.0913232.1111354.52
4असम54162.8829844.1118760.09
5बिहार54850.4817440.258794.08
6छत्तीसगढ93211.4530876.3723666.00
7दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली13516.8913243.49178.90
8दिल्ली533.25286.08163.30
9गोवा11685.194911.444769.74
10गुजरात89754.8132486.7210365.69
11हरियाणा76086.7526216.0312136.61
12हिमाचल प्रदेश15450.527921.835045.07
13जम्मू और कश्मीर15019.867773.0411850.39
14झारखंड44548.3615163.909607.34
15कर्नाटक105898.1536613.9329502.15
16केरल134755.4357743.0134415.24
17लद्दाख3399.202061.361470.62
18लक्षद्वीप6746.484441.631442.12
19मध्य प्रदेश91960.9730550.9224287.17
20महाराष्ट्र147263.7856029.3130452.07
21मणिपुर20181.709584.342944.63
22मेघालय13262.367425.724596.18
23मिजोरम14785.808128.276947.36
24नागालैंड16538.3810696.527332.54
25ओडिशा129842.0047944.5534726.21
26पुदुचेरी35230.0129176.006124.91
27पंजाब16792.954703.612695.92
28राजस्थान6612.142222.73512.93
29सिक्किम7827.784681.833300.05
30तमिलनाडु115615.8044865.0715394.38
31तेलंगाना33937.0910872.643287.61
32त्रिपुरा25974.8114853.416791.59
33उत्तर प्रदेश129432.7841230.5128165.28
34उत्तराखंड32297.1216667.5618355.72
35पश्चिम बंगाल54439.4422554.685507.70
36अन्य (ट्रांसपोंडर, आदि)36400.0021840.0049780.40
37बीमा गतिविधियाँ8927.778927.778927.77
38प्रधान मंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY)1193.071193.071181.61
39केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाएं202877.29165148.2969712.20
कुल2127415.58918978.71558756.47

अनुबंधII

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत स्वीकृत इंटीग्रेटेड एक्वापार्क  का राज्यवार विवरण  

(रुपए लाख में)

क्र.सं.राज्य का नामभौतिक (सं.)परियोजना लागतकेंद्रीय शेयर
1आंध्र प्रदेश18808.005285.00
2अरुणाचल प्रदेश14359.043923.14
3असम13296.612966.94
4छत्तीसगढ13710.692226.41
5हरियाणा19890.004868.00
6मध्य प्रदेश12500.001500.00
7नागालैंड14234.993811.49
8ओडिशा110000.006000.00
9तमिलनाडु​112771.007516.00
10त्रिपुरा14239.943815.95
11उत्तराखंड14450.004005.00
कुल1168260.2745917.93

यह जानकारी मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, श्री जॉर्ज कुरियन ने २९ जुलाई २०२५ को लोक सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale