जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार सेक्टर में मंगलवार रात से पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई भीषण गोलाबारी में अब तक 15 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है, जबकि 43 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और गांवों में भय का माहौल बन गया है।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।
Indian mainstream media is doomed beyond imagination
— Parth (@Parthparth05) May 7, 2025
Watching TV since 9am but as expected, no mention about monstrosity unleashed in Jammu by Pakistani rangers.
Atleast 30 casualtie reported by locals. Gurudwara and a school has been targeted in the shelling in #Poonch #Jammu pic.twitter.com/jkgiIvwVAJ
