पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया।
भारतीय सेना ने पूरी तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
हालांकि, इस गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
सेना स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
