पहलगाम: गुजरात के पर्यटक ऋषि भट्ट का वायरल हुआ जिपलाइन वीडियो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खौफनाक मंजर को कैद करता है। हमले के दौरान भट्ट पहलगाम में जिपलाइनिंग कर रहे थे।
वायरल वीडियो में भट्ट को राइड का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि पृष्ठभूमि में गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं और एक पीड़ित जमीन पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
एएनआई से बात करते हुए ऋषि भट्ट ने आरोप लगाया कि एक जिपलाइन ऑपरेटर ने तीन बार ‘अल्लाहु अकबर’ कहा, जिसके तुरंत बाद आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां बरसाईं।
गुजरात के निवासी ऋषि भट्ट अपनी पत्नी और बेटे के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी घूमने गए थे, तभी यह आतंकी हमला हुआ।
