बकरीद पर मौलाना खालिद रशीद की अपील: शांति, साफ-सफाई और कानून का करें पालन

मौलाना ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों से आग्रह किया कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए, कानून और सामाजिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखें, ताकि बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

On Eid al-Adha, Maulana Khalid Rasheed Appeals for Peace, Cleanliness, and Adherence to Law
On Eid al-Adha, Maulana Khalid Rasheed Appeals for Peace, Cleanliness, and Adherence to Law

लखनऊ: बकरीद के मौके पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने समाज से शांति, सौहार्द और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। इस मौके पर उन्होंने कुर्बानी और नमाज को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मौलाना ने कहा कि सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें, जिन पर कानूनी रोक नहीं है। कुर्बानी उन्हीं स्थानों पर करें, जहां पहले से होती आ रही है और जहां स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के दौरान निकलने वाले खून को नालियों में ना बहाएं, बल्कि उसे सही तरीके से साफ करें। इसके अलावा, कुर्बानी के वेस्ट (अवशेष) को नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही सुरक्षित रूप से डिस्पोज करें, ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।

नमाज को लेकर उन्होंने कहा कि बकरीद की नमाज के दौरान मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ करें।

मौलाना ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों से आग्रह किया कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए, कानून और सामाजिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखें, ताकि बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale