26/11 साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल लेगी NIA, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली इजाजत

NIA को कोर्ट से राणा की 12 दिन की कस्टडी भी दी गई है, जिसके दौरान ये सैंपल लिए जाएंगे।

Tahawwur Rana
Tahawwur Rana

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के खिलाफ जांच में बड़ा कदम उठाते हुए NIA को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से वॉयस सैंपल और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति मिल गई है।

NIA को कोर्ट से राणा की 12 दिन की कस्टडी भी दी गई है, जिसके दौरान ये सैंपल लिए जाएंगे। मुंबई हमले के दौरान आतंकियों और पाकिस्तान स्थित आकाओं के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग्स से राणा के वॉयस सैंपल का मिलान किया जाएगा।

राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। वह आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का करीबी था और भारत में आतंकी हमलों के लिए रेकी कराने की जिम्मेदारी उसी के जरिए दी गई थी।

मुंबई हमलों के बाद भी राणा हेडली के साथ मिलकर जयपुर सहित देश के अन्य शहरों में लश्कर के इशारे पर आतंक फैलाने की साजिश में शामिल रहा। अब लिए जाने वाले वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल जांच एजेंसी के लिए निर्णायक सबूत साबित हो सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale