ऑनलाइन मनी गेमिंग पर केंद्र सरकार की सख्ती: नया कानून लागू, प्लेटफॉर्म बंद, संचालकों को तीन साल की जेल

कानून लागू होते ही ड्रीम11, विनजो जैसे कई बड़े ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी है।

New Law on Online Money Gaming: Platforms Shut Down, Operators Face 3-Year Jail Sentence
New Law on Online Money Gaming: Platforms Shut Down, Operators Face 3-Year Jail Sentence

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2025: भारत सरकार ने ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सख्त कानून लागू कर दिया है। अब ऐसे सभी प्लेटफॉर्म, जो पैसे से जुड़ी ऑनलाइन गेमिंग सेवाएं प्रदान करते हैं, उनके संचालन पर रोक लग जाएगी।

नए कानून के तहत इन प्लेटफॉर्म को चलाने वालों को तीन साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। वहीं, ऐसे प्लेटफॉर्म का प्रचार करने वाले व्यक्तियों को दो साल की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना होगा।

गौरतलब है कि हाल ही तक कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जैसे एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और सुरेश रैना इन ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापन करते रहे हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) नोटिस भेज चुकी है। हालांकि नए कानून के तहत यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पुराने विज्ञापनों के लिए खिलाड़ियों को कोई सजा नहीं होगी, क्योंकि नियम 22 अगस्त 2025 से ही प्रभावी हुए हैं।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऑनलाइन मनी गेमिंग के कारण लोग अपनी पूरी कमाई गंवा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगा और समाज को ऑनलाइन गेम्स के खतरनाक प्रभावों से बचाएगा।

कानून लागू होते ही ड्रीम11, विनजो जैसे कई बड़े ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति यदि ऐसा गेम बनाएगा या उसका प्रचार करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale