नेशनल हेराल्ड मामला: गांधी परिवार को कोर्ट का नोटिस, 8 मई को सुनवाई

ईडी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट गांधी परिवार से इस मामले में जवाब चाहती है।

National Herald Case: Court Issues Notice to Gandhi Family, Hearing on May 8
National Herald Case: Court Issues Notice to Gandhi Family, Hearing on May 8

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आठ मई को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। जज विशाल गोगने ने कहा कि आरोपियों के पक्ष को सुने जाने का अधिकार है।

ईडी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट गांधी परिवार से इस मामले में जवाब चाहती है। जज गोगने ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है, उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है। राहुल और सोनिया गांधी को ईडी की चार्जशीट पर जवाब देना होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale