भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने आज आईएसओ 15189:2022 आवेदक प्रयोगशालाओं के लिए अपना नया मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया है। यह ऑनलाइन पोर्टल प्रत्यायन प्रक्रिया में सुगमता, दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के एनएबीएल के मिशन में एक बड़ा कदम है।
नया पोर्टल मेडिकल प्रयोगशालाओं के वास्तविक संचालन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कई सुधार शामिल हैं, जो प्रयोगशालाओं को एक सुव्यवस्थित आवेदन प्रक्रिया, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव और अधिक सटीकता प्रदान करेंगे।
- पुनर्गठित एप्लिकेशन फ्लो: आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है।
- मानकीकृत टेम्पलेट्स: आवेदन के लिए मानकीकृत टेम्पलेट्स उपलब्ध हैं।
- प्री-रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट: विस्तृत चेकलिस्ट से प्रक्रिया को और भी आसान बनाया गया है।
- मल्टी-यूजर एक्सेस: प्रयोगशालाएं अलग-अलग अधिकारों के साथ कई उपयोगकर्ताओं को कार्य सौंप सकती हैं, जिससे निगरानी और जवाबदेही बेहतर होगी।
The NABL Medical Application Portal going live marks a landmark step towards making accreditation faster, simpler, and more reliable for every medical laboratory in the country. What once took several weeks to months can now be completed within two to three hours- an efficiency… pic.twitter.com/17o8rK34k3
— Jaxay Shah (@jaxayshah) August 19, 2025
क्यूसीआई अध्यक्ष, जक्षय शाह ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से जो काम पहले हफ्तों या महीनों में होता था, वह अब सिर्फ दो से तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। उन्होंने इसे भारत की गुणवत्ता प्रणाली में एक बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि इसी मॉडल को अब अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।
एनएबीएल अध्यक्ष, डॉ. संदीप शाह ने कहा कि यह पोर्टल प्रत्यायन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा, जिससे प्रयोगशालाओं के लिए ‘व्यापार में सुगमता’ बढ़ेगी। इस पहल से पूरे देश की सैकड़ों मेडिकल प्रयोगशालाओं को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब आईएसओ 15189:2022 के तहत मान्यता के लिए एक पारदर्शी और कुशल डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।
QCI is proud to announce the launch of NABL’s new Medical Application Portal, a game-changing step in making accreditation simpler, faster, and more reliable for every medical laboratory in the country. The launch event was graced by Shri Jaxay Shah, Chairman, QCI; Shri Sandip… pic.twitter.com/NDwHdALQHh
— QCI #qualitymatters (@QualityCouncil) August 19, 2025
