युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग के माई भारत ने ज्ञान साझा करने, क्षमता निर्माण और युवा नेतृत्व विकास के लिए स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (SOUL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस साझेदारी का मुख्य लक्ष्य शासन, लोक नीति, सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से 18-29 वर्ष की आयु के 1,00,000 युवा नेताओं को तैयार करना है। यह समझौता ज्ञापन तीन वर्षों के लिए वैध है और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
एमओयू के अनुसार, दोनों संगठन मिलकर नेतृत्व कार्यक्रम, सम्मेलन, कार्यशालाएं और संयुक्त अनुसंधान का आयोजन करेंगे। प्रतिभागियों का चयन एक समावेशी दृष्टिकोण के साथ किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण, शहरी, जनजातीय, महिला और वंचित समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।
On #InternationalYouthDay, SOUL & @YASMinistry signed an MoU to accelerate youth leadership across India.
— School of Ultimate Leadership (@LeadWithSoul) August 13, 2025
Signed by Shri Nitesh Kumar Mishra (CEO, My Bharat) & Saurabh Johri (Director, SOUL) in the presence of Dr. Pallavi Jain Govil (Sec, Youth Affairs).#SOUL #Youth pic.twitter.com/dntE8u4vdL
इस समझौते के तहत निम्नलिखित कार्यकलाप किए जाएंगे:
- शासन, सार्वजनिक नीति, सामाजिक उद्यमिता, विदेश नीति और संचार जैसे क्षेत्रों में युवा नेतृत्व कार्यक्रमों को डिजाइन करना और लागू करना।
- युवा सम्मेलनों, सेमिनारों और फेलोशिप का आयोजन करना।
- युवा सेवा संगठनों और शैक्षिक संस्थानों के लिए क्षमता निर्माण करना।
- युवा नेतृत्व पर संयुक्त अनुसंधान और नीति पक्षधरता को बढ़ावा देना।
- युवा नेतृत्व और क्षमता निर्माण में सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार करना।
- प्रशिक्षकों, संसाधन व्यक्तियों और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना।
- प्रशिक्षण सामग्री, पाठ्यक्रम और मूल्यांकन उपकरण विकसित करना।
- युवा नेताओं को जोड़ने के लिए नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित करना।
- योग्य और समावेशी आधार पर प्रतिभागियों की पहचान के लिए ऑनलाइन क्विज़ और चयन प्रक्रिया अपनाना।
इस एमओयू के तहत देश के युवाओं को नेतृत्व कौशल सिखाने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम की भी परिकल्पना की गई है, जिसे सितंबर माह में शुरू किया जाएगा।
MY Bharat, an autonomous body under the Department of Youth Affairs, Government of India, and the School of Ultimate Leadership Foundation (SOUL) signed a three-year MoU on 12 August, 2025 in New Delhi to advance youth leadership development across India. This partnership aligns… pic.twitter.com/J0ohDJJSPv
— YAS Ministry (@YASMinistry) August 13, 2025
