भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आज पूरे प्रदेश में लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।
इस उत्सव के तहत “एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम” अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सभी जिलों में पौधरोपण किया जाएगा। यह उत्सव जिला स्तर, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों पर आयोजित किया जाएगा।
उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालिकाएं, अभिभावक, लाडली क्लब के अध्यक्ष और सदस्य शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य लाडली लक्ष्मी योजना के महत्व को बढ़ावा देना और बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है।
