इस्पात मंत्रालय 29-30 जुलाई को स्टील आयात से जुड़े मुद्दों पर ओपन हाउस आयोजित करेगा

उद्योग संघ अपने सदस्यों के मुद्दों के समाधान के लिए एक टाइम स्लॉट का अनुरोध कर सकते हैं। स्थान की सीमित उपलब्धता के कारण, इस्पात संघों से अधिकतम 15 प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

Ministry of Steel to Hold Open House on Steel Import Issues on July 29-30
Ministry of Steel to Hold Open House on Steel Import Issues on July 29-30

नई दिल्ली: इस्पात मंत्रालय 29 और 30 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली के उद्योग भवन स्थित इस्पात कक्ष में एक ओपन हाउस (खुला सत्र) आयोजित करेगा। इस सत्र में इस्पात आयात से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (SIMS), गुणवत्ता मानक के लिए जारी किए गए नियामक उपाय (क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर – QCO), और इस्पात उत्पादों के आयात के लिए इस्पात मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) शामिल हैं।

कंपनियां और इस्पात उद्योग संघ उपरोक्त विषयों पर अपने मुद्दे इस ओपन हाउस में प्रस्तुत कर सकते हैं। सत्र में भाग लेने के लिए, इच्छुक पक्ष उल्‍लेखित तिथियों पर टाइम स्लॉट (निश्चित समय) प्राप्त करने हेतु tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेज सकते हैं।

उद्योग संघ अपने सदस्यों के मुद्दों के समाधान के लिए एक टाइम स्लॉट का अनुरोध कर सकते हैं। स्थान की सीमित उपलब्धता के कारण, इस्पात संघों से अधिकतम 15 प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

Ministry of Steel to Hold Open House on Steel Import Issues on July 29-30

ईमेल भेजते समय, निम्नलिखित जानकारी अपेक्षित है:

  • कंपनी/एसोसिएशन का नाम
  • समस्या: SIMS/NOC/QCO/अन्य
  • प्रस्तावित प्रतिभागियों के नाम और संख्या
  • 29 या 30 जुलाई, 2025 में प्राथमिकता की तिथि
  • SIMS/NOC के लिए आवेदन हो तो उसका संदर्भ
  • उद्योग और उत्पाद का प्रकार: ऑटो (वाहन)/एयरोस्पेस (विमानन)/दूरसंचार/रक्षा आदि
  • संक्षेप में समस्या (अधिकतम 50 शब्दों में)
  • संबंधित व्यक्ति का संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर और ईमेल)

ओपन हाउस सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा और ईमेल के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जाएगी। प्रचालन चुनौतियों के कारण वॉक-इन्‍स (पूर्व निर्धारित समय के बिना आना) संभव नहीं होगा।

कोई भी कंपनी या एसोसिएशन, जिनकी स्टील के आयात के लिए SIMS, QCO और NOC से संबंधित समस्याएं हैं, वे 29-30 जुलाई, 2025 को निश्चित समय-स्लॉट प्राप्त करने के लिए उपरोक्त ई-मेल पर अपना अनुरोध भेज सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale