मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.88% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.49% कम है।
लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी, जबकि कोंकण मंडल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 96.74% सफलता दर्ज की।
यह परीक्षा राज्य के 9 मंडलों — पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण — में आयोजित की गई थी, जिसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य, व्यवसाय पाठ्यक्रम और आईटीआई के छात्र शामिल थे।
कुल 14,27,085 नियमित छात्रों में से 13,02,873 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, प्राइवेट छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.73% रहा।
इस बार भी छात्राओं ने प्रदर्शन में छात्रों से बेहतर किया, और यह सफलता एक बार फिर राज्य में महिला शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाती है।
