भोपाल में लव जिहाद का मामला: नदीम ने ‘अमित’ बनकर किया महिला से रेप, बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोस्ती करने के लिए अपना नाम नदीम से बदलकर अमित बताया था। दोस्ती के बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया और उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए।

love Jihad
love Jihad

भोपाल: राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाम बदलकर एक महिला से दोस्ती की और फिर उसका बलात्कार किया। महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोस्ती करने के लिए अपना नाम नदीम से बदलकर अमित बताया था। दोस्ती के बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया और उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। महिला को शादी का झांसा देकर वह दो वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा।

जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो नदीम उर्फ अमित ने उस पर मुस्लिम बनने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह पीड़िता और उसके बच्चे को भी मुसलमान बनाना चाहता था, और मुस्लिम बनने की शर्त पर ही निकाह के लिए तैयार था।

बताया जा रहा है कि महिला पिछले 12 साल से अपने पति से अलग रह रही थी और एक बच्चे की मां थी। आरोपी ने महिला की इस अकेली स्थिति का फायदा उठाया। आरोप है कि उसने कई बार अप्राकृतिक शोषण और दरिंदगी की हदें पार कीं।

यह मामला कमलानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale