कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर — श्रीनगर में तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Kupwara Infiltration Foiled: Two Terrorists Killed; Arms Recovered from Three Suspects Arrested in Srinagar
Kupwara Infiltration Foiled: Two Terrorists Killed; Arms Recovered from Three Suspects Arrested in Srinagar

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में निगरानी और गश्त बढ़ाई गई थी। इसी दौरान आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सेना ने तुरंत विफल कर दिया। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इसी बीच, श्रीनगर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने समय रहते संभावित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ममता चौक और कोनाखान डलगेट इलाके में नियमित वाहनों की जांच के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक काली मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत दिया गया। लेकिन तीनों सवार भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह (दोनों निवासी खानयार, श्रीनगर) और मोहम्मद नदीम (मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी, फिलहाल खानयार में रह रहा था) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी इलाके में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

पुलिस ने खानयार थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale