किश्तवाड़ मुठभेड़ में शहीद हुए संदीप पांडुरंग को अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, शहीद संदीप पांडुरंग का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव करांदी भेजा जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Kishtwar Martyr Sandeep Pandurang Receives Hero's Farewell with Full Military Tributes
Kishtwar Martyr Sandeep Pandurang Receives Hero's Farewell with Full Military Tributes

किश्तवाड़: किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवान संदीप पांडुरंग को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस भावुक श्रद्धांजलि समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया।

सिपाही संदीप पांडुरंग महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की अकोले तहसील के करांदी गांव के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना की 17वीं राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट में अपनी सेवा दे रहे थे। किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के दौरान वे शहीद हुए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, शहीद संदीप पांडुरंग का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव करांदी भेजा जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale