रांची: झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के एक आतंकी अम्मार याशर को गिरफ्तार किया है। उसे धनबाद के भूली ओपी अंतर्गत शमशेर नगर इलाके से पकड़ा गया है।
ATS की रिमांड पर आए हिज्ब-उत-तहरीर (HIZB -UT – TAHRIR) के सदस्य अयान जावेद से पूछताछ में अम्मार याशर के बारे में जानकारी मिली थी। गिरफ्तार आतंकी अम्मार याशर के पास से ATS ने कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं, जो प्रतिबंधित संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
