हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटने से भारी तबाही, कई सड़कें बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंडी के साथ-साथ कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Himachal Pradesh: Cloudburst Wreaks Havoc in Mandi, Roads Blocked
Himachal Pradesh: Cloudburst Wreaks Havoc in Mandi, Roads Blocked

मंडी (हिमाचल प्रदेश): राज्य के मंडी जिले में सोमवार रात जेल रोड के पास बादल फटने से भारी तबाही मच गई। पास के नाले ने अचानक उफान पकड़ लिया और कई इलाकों में मलबा बहा लाया। मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 15 गाड़ियां मलबे में दब गईं।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर 4 मील, 9 मील और दवाड़ा के पास भूस्खलन से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। दवाड़ा में तो फोरलेन का नामोनिशान मिट गया है। इसके अलावा, मंडी-जोगिंद्रनगर फोरलेन भी लवांडी ब्रिज के पास बंद है।

शहर के बीचोंबीच बहने वाली सुकेती खड्ड उफान पर है, जिसका पानी और मलबा आसपास के घरों में घुस गया। रात को कई लोगों के घरों की निचली मंजिल में मलबा भर गया, जिससे 10 से ज्यादा लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और राहत दलों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

मौसम विभाग ने मंडी के साथ-साथ कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale