जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। जम्मू रीजन के सांबा और कठुआ जिले में भी आतंकियों की तलाश में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने संदिग्ध आतंकियों की तलाश के लिए गांवों, जंगलों, गुफाओं और नदी-नालों तक को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस घर-घर जाकर जांच कर रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, बीती रात 12:22 बजे गांव में एक महिला ने दो संदिग्ध लोगों को देखा था। इस इनपुट के बाद से इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। SOG की टीमें इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं।
गौरतलब है कि सांबा और कठुआ में आतंकियों की घुसपैठ के इनपुट पहले से ही सुरक्षाबलों के पास हैं। इसी वजह से पुलिस और सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पहले से ही बढ़ा दी गई थी।
