इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट! रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी कड़ी जांच, नोडल अधिकारी नियुक्त

Ebola Threat: इबोला संक्रमण की रोकथाम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर आने वाले यात्रियों की मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य जांच व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं।

Ebola Virus
Ebola Virus

Ebola Virus Alert: छत्तीसगढ़ सरकार ने इबोला संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियातन तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। यह अधिकारी आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी, स्क्रीनिंग और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों का समन्वय करेगा।

25 मई को जारी निर्देश के अनुसार, नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेगा कि एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों की उचित स्वास्थ्य जांच हो और इबोला संक्रमण से जुड़े किसी भी संदिग्ध लक्षण की समय रहते पहचान की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने इबोला के संभावित लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, त्वचा पर चकत्ते और आंखों का लाल होना बताया है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि किसी यात्री में संदिग्ध लक्षण पाए जाते हैं तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को आइसोलेशन में रखने, रेफरल और आपातकालीन इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।

यह निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को भेजा गया है। इसकी प्रतियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वास्थ्य सेवा आयुक्त-सह-निदेशक, छत्तीसगढ़ को भी भेजी गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी कवायद एहतियाती तौर पर की जा रही है ताकि किसी भी संभावित संक्रमण की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। देशभर में अंतरराष्ट्रीय संक्रामक रोगों को लेकर बढ़ती सतर्कता के बीच कई राज्यों ने एयरपोर्ट और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale