डीग: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान से असीम को हिरासत में लिया है, जो कि ISI के एजेंट कासिम का भाई है। हालांकि, अभी तक असीम की गिरफ्तारी औपचारिक रूप से नहीं हुई है।
असीम पर भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का संदेह है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह पहले से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, ISI के लोगों ने कासिम को अपने जाल में फंसाने के लिए असीम का इस्तेमाल किया था। कासिम एक मौलवी है, इसलिए उस पर किसी को शक नहीं हुआ कि वह जासूसी कर सकता है।
