नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और कार्य कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर 26 सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अध्यक्षों और निदेशकों का तबादला कर दिया है।
इस फेरबदल में एलएनजेपी अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल और लोकनायक अस्पताल जैसे प्रमुख अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ ही, डॉ. रति कक्कड़ को दिल्ली का स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक नियुक्त किया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से अस्पतालों के कामकाज में सुधार आएगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

