नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम (UNWMOC) में भाग ले रहीं 15 देशों की महिला सैन्य अधिकारियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र द्वारा नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया है।
इस संवाद में आर्मेनिया, डीआर कांगो, मिस्र, किर्गिज गणराज्य, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, तंजानिया और वियतनाम सहित 15 देशों और भारत की कुल 12 महिला सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बहुआयामी संयुक्त राष्ट्र मिशनों में महिला सैन्य अधिकारियों की पेशेवर क्षमता को बढ़ाना है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक होने के नाते, इन अभियानों में महिलाओं की भागीदारी का प्रबल समर्थक है। उन्होंने कहा, “हम अपने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए नीतियों को मजबूत कर रहे हैं, ताकि उन्हें नेतृत्व और सेवा के समान अवसर मिलें।” उन्होंने लैंगिक समानता और समावेशी नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
Had a wonderful interaction with the women officers of 15 countries including India, who are participating in the United Nations Women Military Officers Course (UNWMOC-2025).
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 22, 2025
Women officers are torchbearers of change, they bring invaluable perspectives & approaches to peace… pic.twitter.com/BnFtyWrilC
