रेवाड़ी मर्डर केस: बेटी की कमाई पर तानों से टूट गया था पिता, दीपक ने पुलिस को बताया सच

राधिका अपने पिता की परेशानी समझती थी और उनकी काउंसलिंग भी करती थी। उसने कई बार दीपक को भरोसा रखने और लोगों की बातों पर ध्यान न देने के लिए समझाया।

Deepak Confesses in Rewari Murder: Father Couldn't Bear Taunts About Daughter's Income
Deepak Confesses in Rewari Murder: Father Couldn't Bear Taunts About Daughter's Income

रेवाड़ी: राधिका मर्डर केस में आरोपी पिता दीपक ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। दीपक ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से सोया नहीं था और घर में बेचैनी से घूमता रहता था। वह किसी से बात भी नहीं करता था।

पुलिस के अनुसार, दीपक लोगों के तानों से बेहद परेशान था। लोग उसे उसकी बेटी की कमाई पर ताने देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से विचलित हो गया था। इसी परेशानी के चलते दीपक बार-बार राधिका को अपनी टेनिस एकेडमी बंद करने के लिए कहता था।

राधिका अपने पिता की परेशानी समझती थी और उनकी काउंसलिंग भी करती थी। उसने कई बार दीपक को भरोसा रखने और लोगों की बातों पर ध्यान न देने के लिए समझाया। राधिका ने अपने पिता से यह भी कहा था कि उसके ऊपर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, और वह उन पैसों को बर्बाद नहीं होने देगी, बल्कि अपनी प्रतिभा से बच्चों को टेनिस के लिए प्रशिक्षित करेगी। कुछ समय पहले दीपक के दबाव के चलते राधिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिए थे।

पुलिस ने रेवाड़ी के पास से इस मामले से संबंधित जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इस खुलासे से राधिका हत्याकांड के पीछे के मानसिक और सामाजिक दबावों का पता चलता है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale