सीएसआईआर-एनपीएल ने ‘मापिकी 2025’ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

सम्मेलन के दौरान पोस्टर सत्र आयोजित किया गया जिसमें शोधार्थियों, शोध सहयोगियों, वैज्ञानिकों, तकनीकी अधिकारियों और पीएचडी छात्रों ने भाग लिया।

CSIR-NPL Organizes 'MAPIKI 2025' National Conference
CSIR-NPL Organizes 'MAPIKI 2025' National Conference

सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल), नई दिल्ली ने 11 और 12 अगस्त 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मापिकी 2025’ का आयोजन किया। सम्मेलन का विषय था – “सभी समय के लिए माप, सभी लोगों के लिए मापन”। इस आयोजन का उद्देश्य सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना और देश में मेट्रोलॉजिकल ट्रेसेबिलिटी श्रृंखला को मजबूत करने, मेट्रोलॉजी क्षेत्र में विकास, नवाचार और चुनौतियों पर चर्चा कर देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान करना था।

इस अवसर पर सीएसआईआर-एनपीएल के भौतिक-यांत्रिक मेट्रोलॉजी प्रभाग की अंशांकन एवं परीक्षण गतिविधियों पर आधारित एक फ़्लायर जारी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विनिर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएमटीआई), बेंगलुरु के निदेशक डॉ. नागहनुमैया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. एस. डी. अत्री उपस्थित थे।

सम्मेलन के दौरान पोस्टर सत्र आयोजित किया गया जिसमें शोधार्थियों, शोध सहयोगियों, वैज्ञानिकों, तकनीकी अधिकारियों और पीएचडी छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा कुल 44 पोस्टर प्रदर्शित किए गए और सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएसआईआर-एनपीएल ने उद्योग जगत को तकनीकी अनुप्रयोग हेतु सामग्रियों की पुनर्प्राप्ति के लिए धातु/पॉलिमर लैमिनेट आधारित एमएलपी पुनर्चक्रण तकनीक हस्तांतरित की।

समापन सत्र में सीएसआईआर-एनपीएल के निदेशक प्रोफेसर वेणुगोपाल अचंता ने राष्ट्रीय मापन मानकों के विकास, सामाजिक-आर्थिक प्रगति में माप-पद्धति की भूमिका और स्वदेशी मापन मानकों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों को नवोन्मेषी शोध एवं स्वदेशी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale