‘लाड़ली बहना योजना’ में ₹3000 न मिलने पर कांग्रेस जाएगी कोर्ट, PCC चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान

पटवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के नाम पर सरकार हर साल 60 से 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है।

Congress to Move Court Over Non-Payment of ₹3000 in 'Ladli Behna Yojana', Says PCC Chief Jitu Patwari
Congress to Move Court Over Non-Payment of ₹3000 in 'Ladli Behna Yojana', Says PCC Chief Jitu Patwari

भोपाल: मध्य प्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर कांग्रेस अब कानूनी रास्ता अपनाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि ₹3000 हर महीने नहीं मिलने पर पार्टी इस योजना को लेकर न्यायालय का रुख करेगी।

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान में हर महीने बहनों के ₹1800 चोरी हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 20 लाख बहनों के नाम योजना से काट दिए गए हैं और साल 2023 से योजना में नया पंजीयन नहीं हो रहा है, जबकि 25 से 30 लाख नई बहनें योजना का लाभ लेने के लिए तैयार हैं।

पटवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के नाम पर सरकार हर साल 60 से 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। उन्होंने बताया कि इस कर्ज में से साल का ₹16000 करोड़ ही बहनों में वितरित किया जा रहा है, जबकि ₹50 हजार करोड़ से ज्यादा का पैसा दूसरे मदों में खर्च किया जा रहा है, जो कि एक ‘अपराध’ है।

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी बहनों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय जाएगी। उन्होंने कहा, “हम अपना राजनीतिक दायित्व निभाएंगे। जो घोषणाएं कीं और वो पूरी नहीं कीं, वो एक राजनीतिक अपराध है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale