भदोही: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भदोही पहुंचे। दोपहर 1:44 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी आरपी सिंह, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
हेलीपैड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पुलिस लाइन सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों और जिले की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जिले की प्रमुख समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने संगठन के कार्यों की रिपोर्ट दी।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद भदोही में 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं हीमोडायलिसिस यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 23, 2025
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ… pic.twitter.com/IhdUGpOB13
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री कार द्वारा जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने 11 शैय्या के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपा।

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “‘GI टैग प्राप्त’ विश्वविख्यात ‘कालीन नगरी’ भदोही आज पारंपरिक बुनकरी, MSME उद्यमिता और वैश्विक निर्यात में नए आयाम स्थापित कर रही है।
आज जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करूंगा।
भदोही को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने हेतु डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है।”
भदोही दौरे के मद्देनज़र जिलेभर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ज्ञानपुर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।
'GI टैग प्राप्त' विश्व विख्यात 'कालीन नगरी' भदोही आज पारंपरिक बुनकरी, MSME उद्यमिता और वैश्विक निर्यात में नए आयाम स्थापित कर रही है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 23, 2025
आज जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करूंगा।
भदोही को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने हेतु डबल इंजन…
