अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने कार्यकाल में यह दिखाया कि राज्य में कानून का राज कैसा होना चाहिए और कैसे विरासत और विकास की यात्रा साथ-साथ चल सकती है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले साढ़े आठ सालों में उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी और माफियागिरी से मुक्त हुआ है, लेकिन अब कुछ लोग फिर से ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (PDA) के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज उनकी पीड़ा है कि उत्तर प्रदेश, देश के विकास का ग्रोथ इंजन कैसे बन रहा है।”
श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं तृतीय हिन्दू गौरव दिवस के अवसर पर जनपद अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/SyG9ulkozI
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2025
मुख्यमंत्री ने PDA की आलोचना करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो हर पर्व-त्योहार पर दंगे करवाते थे, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे और दुर्गा पूजा जैसे अनुष्ठानों को होने नहीं देते थे। उन्होंने कल्याण सिंह को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता और हर रामभक्त की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व श्रीरामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन के महानायक, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं तृतीय हिन्दू गौरव दिवस के अवसर पर आज जनपद अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2025
उत्तर… pic.twitter.com/hObIu0DW2U
