नई दिल्ली: दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने निपमैन फाउंडेशन और यंग लीडर्स फॉर एक्टिव सिटिजनशिप (वाईएलएसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत “ब्रेकिंग बैरियर्स फ़ेलोशिप” की शुरुआत की गई है।
इस फ़ेलोशिप के माध्यम से, योग्य युवा पेशेवरों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। ये फेलो विभाग को नीतिगत सहयोग प्रदान करेंगे, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को मजबूत करेंगे और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करेंगे।
इस एमओयू पर विभाग के निदेशक आशीष ठाकरे, निपमैन फाउंडेशन के संस्थापक निपुण मल्होत्रा और वाईएलएसी के सह-संस्थापक रोहित कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस फ़ेलोशिप का उद्देश्य विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाना, युवाओं को सरकारी अनुभव और नेतृत्व क्षमता प्रदान करना और नीति निर्माण में नवाचार को बढ़ावा देना है। यह साझेदारी एक वर्ष के लिए मान्य होगी और इसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।
@socialpwds ने आज @NipmanF और @ylacofficial
— Divyang Empowerment (@socialpwds) August 20, 2025
के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के अंतर्गत “ब्रेकिंग बैरियर्स फ़ेलोशिप” की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से योग्य युवा पेशेवरों को #DEPwD के कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा ताकि नीतिगत सहयोग,… pic.twitter.com/d6WweqXwZh
