भोपाल: आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी, 8 अस्पतालों की मान्यता रद्द

जांच टीम के निरीक्षण में पाया गया कि ये अस्पताल मरीजों को जबरन आईसीयू में भर्ती कर आयुष्मान योजना का गलत फायदा उठा रहे थे।

Bhopal: Major Irregularities in Ayushman Scheme, Accreditation of 8 Hospitals Cancelled
Bhopal: Major Irregularities in Ayushman Scheme, Accreditation of 8 Hospitals Cancelled

भोपाल: मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना में गड़बड़ी करने वाले प्रदेश के 8 अस्पतालों की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इनमें भोपाल के मेट्रो सिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल भगवती नर्सिंग होम, एमडीसी हॉस्पिटल और प्रभु प्रेम नेत्रालय हॉस्पिटल शामिल हैं।

जांच टीम के निरीक्षण में पाया गया कि ये अस्पताल मरीजों को जबरन आईसीयू में भर्ती कर आयुष्मान योजना का गलत फायदा उठा रहे थे। इसके अलावा, इन अस्पतालों में कई अन्य तरह की अनियमितताएं भी मिलीं। ग्वालियर के सर्वधर्म मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और सीहोर के सानिया हॉस्पिटल की मान्यता भी इसी गड़बड़ी के चलते रद्द कर दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale