भोपाल: भोपाल लव जिहाद मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है और नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी फरहान और अली के खिलाफ अब गैंगरेप की FIR भी दर्ज की गई है। यह इस मामले में दर्ज पांचवीं FIR है, जिस पर बागसेवनिया थाने में जीरो पर कार्रवाई की गई है।
आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 13 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, अशोका गार्डन पुलिस कल उसे फिर से रिमांड पर ले सकती है।
इस बीच, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी हामिद की आत्महत्या का केस भी फिर से खोला जाएगा। हामिद भी इस गिरोह का हिस्सा था और उस पर दुष्कर्म के लिए कमरा दिलाने का आरोप था। कुछ समय पहले उसने आत्महत्या कर ली थी। ऐशबाग पुलिस अब उसकी खुदकुशी की डायरी को फिर से खोलकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी।
