बेंगलुरु, कर्नाटक: राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) बेंगलुरु की क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई, 2025 की सुबह बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।
उसके सामान की सावधानीपूर्वक जांच करने पर अधिकारियों को दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएं मिलीं जो असामान्य रूप से भारी थीं। इन पत्रिकाओं के कवर में छिपाकर रखा गया एक सफेद पाउडर बरामद हुआ।
पाउडर में कोकीन होने की पुष्टि हुई। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (4 किलोग्राम से अधिक) है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका अनुमानित मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये है। इसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।
इसके बाद, यात्री को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और 18 जुलाई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Directorate of Revenue Intelligence (DRI) Bengaluru Zonal Unit intercepted an Indian male passenger, who arrived from Doha at Bengaluru International Airport in the early hours of 18.07.2025 with over 4kg of cocaine worth around ₹40 Crore
— CBIC (@cbic_india) July 19, 2025
For details 👇https://t.co/2hypicSLfb… pic.twitter.com/jtUyZI8u8L
