गांदरबल, जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए आज हजारों श्रद्धालुओं का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया है। एसएसपी गांदरबल खलील पोसवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना रजिस्ट्रेशन के बालटाल न पहुंचें, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और रहने की बेहतर व्यवस्था शामिल है।
आज ही यात्रियों का यह पहला जत्था बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर पहुंचेगा और भोले बाबा के भक्तों को पहले दर्शन होंगे।
इस बीच, बालटाल में भारी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचे हुए हैं और उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
