अहमदाबाद, गुजरात: अहमदाबाद में बुधवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट संख्या AI-171) टेकऑफ के महज दो मिनट बाद क्रैश हो गया।
इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे एयरपोर्ट की सीमा से बाहर क्रैश हो गया।
विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जा गिरा। इसके बाद वहां भीषण आग लग गई और धुएं का विशाल गुबार आसमान में छा गया।
CISF Rescue Operations Underway at AI 171 Crash Site, Ahmedabad.
— CISF (@CISFHQrs) June 12, 2025
Following the tragic crash of London-bound Air India flight AI 171 near Ahmedabad Airport, #CISF personnel immediately activated emergency protocols and rushed to the site. Rescue operations are being carried out in… pic.twitter.com/jnfIWxQF1b
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वह अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के लिए आवासीय परिसर है। इस टक्कर में 15 डॉक्टर घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
मौके से अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
