अहमदाबाद, गुजरात।: अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787, पंजीकरण VT-ANB) आज, 12 जून 2025 को उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे एयरपोर्ट परिसर के ठीक बाहर, रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद, जमीन पर गिर गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल और सह-पायलट क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे। कैप्टन सभरवाल के पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था, जबकि सह-पायलट कुंदर का अनुभव 1100 घंटे था। DGCA ने पुष्टि की है कि विमान के पायलटों ने ‘मेडे’ (Mayday) कॉल दिया था, लेकिन उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
Heart breaking incident pray for them 🙏🙏🙏
— NALINI (@nalini_ulangar) June 12, 2025
Air India's AI171 (Ahmedabad- London) with around 242 passengers on board has reportedly crashed near #Ahmedabad (AMD) airport during take off#AirIndia #PlaneCrash pic.twitter.com/UGIUlj1DEV
इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा, “फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद-लंदन गैटविक के लिए संचालित हो रही थी, आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस समय, हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द airindia.com और हमारे एक्स हैंडल पर आगे के अपडेट साझा करेंगे।”
Flight AI171, operating Ahmedabad-London Gatwick, was involved in an incident today, 12 June 2025. At this moment, we are ascertaining the details and will share further updates at the earliest on https://t.co/Fnw0ywg2Zt and on our X handle (https://t.co/Id1XFe9SfL).
— Air India (@airindia) June 12, 2025
-Air India…
