आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट पर

यह धमकी roadkillandkyokill@atomicmail.io नामक ईमेल आईडी से भेजी गई है, और इसमें आतंकी हमले की जिम्मेदारी “Roadkill और Kyo” ने ली है।

Agra's Kheria Airport Receives Bomb Threat, Agencies on High Alert
Agra's Kheria Airport Receives Bomb Threat, Agencies on High Alert

आगरा: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें एयरपोर्ट पर विस्फोटक होने का दावा किया गया है। मेल में लिखा है कि “बैकपैक में विस्फोटक छुपाए गए हैं” और “तुरंत एयरपोर्ट खाली करें”।

यह धमकी roadkillandkyokill@atomicmail.io नामक ईमेल आईडी से भेजी गई है, और इसमें आतंकी हमले की जिम्मेदारी “Roadkill और Kyo” ने ली है। एयरपोर्ट की मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकीर्ति निगम ने इस संबंध में थाना शाहगंज में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भारत के अन्य एयरपोर्ट्स को भी भेजी गई है, जिसके चलते सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale