अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचे। ऐतिहासिक प्रेम स्मारक ताजमहल में वे लगभग एक घंटा रूके और इसकी भव्यता को करीब से देखा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उनका आगमन हुआ और उन्होंने स्मारक की सुंदरता की सराहना की। भ्रमण के बाद जेडी वेंस खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन से आगरा में सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक गतिविधियों में हलचल देखी गई। प्रशासन ने उनकी यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की थी।

