कांकेर में नकली नोट के साथ दो नाबालिग पकड़े गए, पुलिस ने 53 जाली नोट किए जब्त

तलाशी के दौरान एक आरोपी की लोवर की जेब से 18 नकली नोट और दूसरे की जींस से 28 जाली नोट बरामद हुए। इसके बाद मेमोरण्डम के आधार पर 7 और नोट मिले। इस तरह कुल 53 नकली नोट जब्त किए गए।

Two Minors Caught with Fake Currency in Kanker; Police Seize 53 Counterfeit Notes
Two Minors Caught with Fake Currency in Kanker; Police Seize 53 Counterfeit Notes

कांकेर: नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को कांकेर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट जब्त किए हैं। दोनों नाबालिगों के खिलाफ कांकेर थाना में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान एक आरोपी की लोवर की जेब से 18 नकली नोट और दूसरे की जींस से 28 जाली नोट बरामद हुए। इसके बाद मेमोरण्डम के आधार पर 7 और नोट मिले। इस तरह कुल 53 नकली नोट जब्त किए गए।

पुलिस ने इस मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 दर्ज कर धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला कायम किया है। दोनों नाबालिगों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale