ड्रग मनी केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व डीजीपी चटोपाध्याय आज देंगे बयान

पूर्व डीजीपी को आज दोपहर 2 बजे पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ में विजिलेंस अधिकारियों के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना है।

Trouble Mounts for Majithia in Drug Money Case, Ex-DGP Chattopadhyay to Record Statement Today
Trouble Mounts for Majithia in Drug Money Case, Ex-DGP Chattopadhyay to Record Statement Today

चंडीगढ़: ड्रग मनी मामले में अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय आज इस केस की जांच में शामिल हो रहे हैं। चटोपाध्याय ने विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष बयान दर्ज कराने पर सहमति दे दी है।

पूर्व डीजीपी को आज दोपहर 2 बजे पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ में विजिलेंस अधिकारियों के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना है।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ चटोपाध्याय के डीजीपी रहते ही विक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच शुरू की गई थी। माना जा रहा है कि चटोपाध्याय मजीठिया के कथित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज उजागर कर सकते हैं।

विजिलेंस ब्यूरो ने चटोपाध्याय को मजीठिया के खिलाफ चल रही जांच में सहयोग के लिए समन भेजा था, जिस पर उन्होंने सहयोग देने की सहमति जताई है। मामले में अब आगे की कार्रवाई इस बयान के आधार पर तय होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale