बिलासपुर: रतनपुर महामाया मंदिर में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल, नवरात्रि में दहशत का माहौल

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Stabbing at Ratanpur Mahamaya Temple: Two Youths Critically Injured in Bilaspur, Spreading Fear During Navratri
Stabbing at Ratanpur Mahamaya Temple: Two Youths Critically Injured in Bilaspur, Spreading Fear During Navratri

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में नवरात्रि पर्व की सप्तमी की रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते कुछ युवकों ने मंदिर परिसर में दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि बिलासपुर से 24 किलोमीटर दूर रतनपुर स्थित मां महामाया देवी का मंदिर प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है। नवरात्रि पर्व पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सप्तमी की रात हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale