लाल किले से करोड़ों का कलश चोरी: क्राइम ब्रांच ने चोर को गिरफ्तार कर एक कलश बरामद किया

आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जैन ने बताया था कि यह कलश लंबे समय से धार्मिक अनुष्ठानों में प्रतिदिन उपयोग किया जाता था और परंपरागत परिधान पहने अधिकृत व्यक्तियों को ही मंच पर प्रवेश की अनुमति होती है।

Red Fort Robbery: Crime Branch Arrests Thief, Recovers One Stolen Kalash
Red Fort Robbery: Crime Branch Arrests Thief, Recovers One Stolen Kalash

दिल्ली के लाल किला परिसर से चोरी हुए 1 करोड़ रुपये के कलश मामले में बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पकड़ा गया है और उसके पास से चोरी किया गया एक कलश भी बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने केवल एक नहीं बल्कि तीन कलश चोरी किए थे, जिनमें से अभी केवल एक की बरामदगी हुई है। बाकी दो कलश और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में जैन समाज का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान धोती पहने एक शख्स पूजा स्थल तक पहुंचा और मौका पाकर सोने-रत्नों से जड़ा कलश अपने झोले में डालकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पूरी करतूत कैद हो गई थी।

यह कलश केवल कीमती धातु और रत्नों से जड़ा नहीं था, बल्कि जैन समाज के धार्मिक आयोजनों का अहम हिस्सा था। इसमें लगभग 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम बहुमूल्य रत्न (हीरा, पन्ना और माणिक्य) जड़े हुए थे। आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जैन ने बताया था कि यह कलश लंबे समय से धार्मिक अनुष्ठानों में प्रतिदिन उपयोग किया जाता था और परंपरागत परिधान पहने अधिकृत व्यक्तियों को ही मंच पर प्रवेश की अनुमति होती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale