नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। ये दोनों बदमाश हाल ही में रोहतक में हुई एक हत्या की वारदात में शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक, ये बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर हैं और उन्होंने इस हत्या को गैंगवॉर के चलते अंजाम दिया था।
स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को सूचना मिली थी कि ये बदमाश दिल्ली में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर नरेला इलाके में एक जाल बिछाया गया। जब बदमाश रात को मौके पर पहुंचे, तो उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। हालांकि, उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने दोनों बदमाशों को काबू करते हुए उनके पैर में गोली मार दी।
दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। यह कार्रवाई दिल्ली में सक्रिय आपराधिक गैंगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।
🚨 CRIME BRANCH (NR-I), DELHI POLICE STRIKES AGAINST GANGS 🚨
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) July 4, 2025
🔴 Sharpshooters of Kapil Sangwan @ Nandu & Vanktesh Garg Gang arrested after encounter !
✅ Murder case of PS Bawana, Delhi solved
✅ ENCOUNTER UNDER FIRE
•5 rounds fired by accused
•4 rounds fired by police… pic.twitter.com/ZqwJo8mUO0
