नवी मुंबई: 22 जून की शाम नवी मुंबई के कामोठे सेक्टर 6ए स्थित सरोवर होटल के सामने एक नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद भी चालक रुका नहीं और तेजी से आगे बढ़ते हुए पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी।
यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कामोठे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
