गुरुग्राम, हरियाणा: गुरुग्राम के मानेसर स्थित आईएमटी चौक फ्लाईओवर के नीचे से एक विदेशी महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। महिला की पहचान 35 वर्षीय युगांडा निवासी के रूप में हुई है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शव के पास से महिला के कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हत्या की आशंका के हर पहलू की तफ्तीश कर रही है।
