लखीमपुर खीरी में ‘रफ्तार का कहर’: रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत; 9 घायल

पुलिस ने सभी कार सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 6 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। 3 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Lakhimpur Kheri Accident: Roadways Bus and Van Collide Violently, Leaving Five Dead and Nine Injured
Lakhimpur Kheri Accident: Roadways Bus and Van Collide Violently, Leaving Five Dead and Nine Injured

लखीमपुर खीरी: जिले में तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रविवार को रोडवेज बस ने वैन को ठोकर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

जानकारी के अनुसार, वैन में सवार लोग सीतापुर से लखीमपुर जा रहे थे, जबकि रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान वैन और बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने सभी वैन सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 6 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। 3 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale